मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार जिले के कारम बांध में रिसाव के बाद खतरे में पड़े गांवों और ग्रामवासियों को बचाने के जटिल आपदा प्रबंधन में लगे रहे कर्मचारियों व वाहन चालकों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में उन कर्मचारियों, नागरिकों और संस्थाओं का सम्मान हुआ जिन्होंने धार जिले में निर्माणाधीन कारम बांध पर आपातकालीन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य किया।
पोकेलेन मशीनों के ड्राइवर व सहायक भाइयों ने गजब के साहस का प्रदर्शन किया। खतरे के बीच इन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। मैं इनकी कर्तव्यनिष्ठा और कार्य की सराहना करता हूं, अभिनंदन करता हूं : मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/B3LN4nNx3p
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 17, 2022
बांध को बचाने के लिये करीब 70 घंटे का ऑपरेशन चलाया गया था। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज के अलावा प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, धार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी और जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा भी मौजूद थे। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव भी पहुंचे।
कारम डेम में आपदा नियंत्रण में सहयोग देने वाले पोकेलेन मशीनों के ड्राइवर व सहायकों का सम्मान समारोह। #Bhopal https://t.co/ePrMxE6djZ
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 17, 2022
सीएम ने कारम बांध बाईपास चैनल बनाने वाले पोकलेन मशीन के चालकों का सम्मान किया। उन्हें दो लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। उधर सूत्रों का कहना है बांध के ढहने के खतरे के बाद अब सरकार जलसंसाधन महकमे व प्रशासन के अफसरों के पर सख्त ऐक्शन लेने पर विचार कर रही है।
आप सबने अपना-अपना काम बहुत अच्छी तरह से किया। आप सबके सहयोग से ही हम इस आपदा का उचित तरीके से प्रबंधन कर पाये हैं, आप सबको हृदय से धन्यवाद देता हूं : मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/ZeGuaFSnYV
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 17, 2022