MP News: मध्यप्रदेश में नगर पालिका की अलग-अलग 13 सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट सामने आ चुके हैं. बीजेपी के खाते में 13 में से 7 सीट गई है. तो वहीं, कांग्रेस ने 6 सीट पर जीत हासिल की हैं. कुल मिलाकर बीजेपी सिर्फ एक सीट पर ही आगे रही है.
ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी ये नतीजे बड़े संकेत दे रहे हैं. रिजल्ट साफ़ तौर पर यह बता रहा हैं कि जमीनी स्तर पर मतदाताओं के बीच कांग्रेस फिर पकड़ बना रही है. वहीं, बीजेपी भी मैदान में मज़बूती से डटी है. चुनाव नतीजों को लेकर दोनों दलों की प्रतिक्रिया में भी विधानसभा चुनाव की तैयारी की गूँज सुनाई दे रही है.
बीजेपी खासकर कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में पार्षद पद पर मिली जीत से उत्साहित है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मुताबिक, यह बीजेपी सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से मिलने वाले लाभ और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के कांग्रेस हराओ अभियान का परिणाम है.
तो वहीं, उपचुनाव में 13 में से छह पार्षद जिताने में सफल रही कांग्रेस इसे बीजेपी के प्रति विरोध का परिणाम बता रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की राह बनने की उम्मीद देख रही है. तो चलिए नगर पालिका की इन 13 सीटों पर कहां-कहां उपचुनाव हुए और किस पार्टी ने बाज़ी मारी हैं. इसके बारे में जानते हैं.
1. छिंदवाड़ा निगम के वार्ड 42 से बीजेपी उम्मीदवार संदीप सिंह चौहान को जीत मिली है.
2. सागर की बिलहरा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कमलेश सौर जीते है.
3. मुरैना की जौरा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बीरबल जाटव को जीत मिली है.
4. सतना की कोटर सीट से बीजेपी उम्मीदवार दीपा विजयी रही हैं.
5. सागर की बांदरी सीट से बीजेपी उम्मीदवार पुष्पेंद्र यादव जीते है.
6. सतना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सौरभ मिलक को जीत मिली हैं.
7. शहडोल की बुढार सीट से बीजेपी की रश्मि सिंह विजयी रही हैं.
8. छिंदवाड़ा की डोंगर परासिया सीट से कांग्रेस की पूजा मरकाम जीती हैं.
9. धार के सरदारपुर से कांग्रेस के अमर सिंह विजयी रहे हैं.
10. मंदसौर सीट से कांग्रेस की तबस्सुम बी विजयी रहे हैं.
11. देवास की सतवास सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद यादव विजयी रहे हैं.
12. बुरहानपुर की शाहपुर सीट से कांग्रेस की दिपाली महाजन जीती हैं.
13. नीमच की रतनगढ़ सीट से बीजेपी के मुकेश कुमार विजयी रहे हैं.