भोपाल: मध्यप्रदेश कैडर के 1985 बैच के आईएफएस अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय रिटायर्ड होने के बाद भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं.
हाल ही में उन्हें भारत सरकार और त्रिपुरा सरकार के संयुक्त उपक्रम त्रिपुरा ग्रामीण बैंक के लिए एक स्वतंत्र बाहरी मॉनिटर (आईईएम) के रूप में नियुक्त किया गया है.
इसके पहले उपाध्याय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) नवरत्न कंपनी विशाखापट्टनम आईईएम (स्वतंत्र बाहरी मॉनिटर) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. भारत सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंप दी है.
85 बैच के आईएफएस अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय 28 फरवरी 17 में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर दिल्ली से रिटायर हुए थे. रिटायर होने के बाद उपाध्याय बिहार के जैव विविधता विशेषज्ञ के रूप में पदस्थापना की गई थी. 2019 में 180 करोड़ का प्रोजेक्ट भारत सरकार में वापसी की.