भोपाल: प्रदेश के रीवा में स्थित विमानतल को केंद्र सरकार के एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इण्डिया को संचालन के लिये सौंपा जायेगा। राज्य के विमानन विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है तथा केबिनेट में भेजकर इसे स्वीकृति दी जायेगी।

इस विमानतल का विस्तार करने के लिये लगने वाली अतिरिक्त भूमि के लिये राजस्व विभाग को भूमि उपलब्ध कराने के लिये कहा गया है। अभी रीवा में सिर्फ हवाई पट्टी है तथा एयरपोर्ट अथारिटी वहां यात्रियों के लिये नया भवन बनायेगा।

रीवा हवाई पट्टी के विस्तार के साथ ही यहां से व्यावसायिक हवाई सेवा प्रारंभ की जाएगी। वर्तमान हवाई पट्टी को प्रथम चरण में रनवे का 1800 मीटर विस्तार किया जाएगा। इसके साथ 75 मीटर का रिक्त स्थान आवश्यक होगा। हवाई पट्टी के चारों ओर 10 फुट ऊंची बाउन्ड्रीवॉल बनाई जाएगी।

सिंगरौली हवाई पट्टी के कम्प्लीशन सर्टिफिकेट का इंतजार:

इधर निजी सहयोग से बन रही सिंगरौली की हवाई पट्टी के लिये विमानन विभाग को वहां के कलेक्टर से कम्प्लीशन सर्टिफिकेट का इंतजार है। यह सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसकार लाकार्पण किया जायेगा। इस नई हवाई पट्टी के निर्माण हेतु भूमि पूजन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया था। अगले माह तक कम्प्लीशन सर्टिफिकेट मिलने की संभावना बताई जा रही है।