भोपाल। बैतूल वन वृत्त के उत्तर वन मण्डल में लाभांश राशि घोटाला सामने आया है। ज़िम्मेदार बाबू ने लाभांश की राशि फर्जी खातों में ट्रांसफर कर आहरण कर ली है। 

प्राप्त जानककरी के मुताबिक उत्तर वन मण्डल की एक्सपेंडिचर शाखा से वन वृत्त के तीनों डिवीज़न में लाभांश की राशि भेजी जाती है। शाखा प्रभारी ने यह राशि मुलताई रेंज की दुनावा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में ट्रांसफर कर आहरित कर ली। फिलहाल यह राशि दस से ग्यारह लाख बताई जा रही है। लेकिन हमारे सूत्र बताते है कि यह आंकड़ा 50 लाख से ज़्यादा का है। 

हालांकि उत्तर वन मण्डल के डीएफओ राकेश के डामोर के मामला संज्ञान में आते ही  सम्बंधित बाबू से कड़ी पूछताछ की जिसमे उसने लिखित में अपना कबूल नामा दे दिया है और यह लगभग 10 से 11 लाख रुपये के गबन का मामला ही बताया जा रहा है। फिलहाल अधिकारी रिकवरी मे लगे हुए है ओर सारणी एसडीओ को इस पूरे मामले की जांच की ज़िम्मेदारी दी है। मामले के वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान में आने के बाद भी विभाग इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है जबकि अधिकारियों ने इस गबन के मामले में एफआईआर दर्ज कराना भी ज़रूरी नही समझा।

गबन के पैसों से शाखा प्रभारी ने खरीदा प्लॉट

सूत्र बताते है कि वन मण्डल में पदस्थ एक्सपेंडिचर शाखा प्रभारी ने गबन की राशि से हाल ही में प्लॉट खरीदा जिसके बाद यह मामले का खुलासा हुआ है 

लाभांश राशि का नोडल है उत्तर वन मण्डल

बैतूल वन वृत में लाभांश राशि के वितरण के लिए उत्तर वन मण्डल को नोडल बनाया गया है ।मुख्यालय से मिलने वाली लाभांश की राशि सबसे पहले उत्तर वन मण्डल के खाते में आती है उसके बाद अन्य  डिवीजनों के खातों में अंतरित की जाती है।

इनका कहना है

मेरे संज्ञान में मामला आने के बाद बाबू के खिलाफ सारणी एसडीओ को जांच की ज़िम्मेदारी दी है ।जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी ।
-राकेश डामोर
-डीएफओ उत्तर वन मण्डल बैतूल