अमृत महोत्सव में 11 से 17 अगस्त तक जिलेभर में हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। हर घर तिरंगा अभियान में स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कर नागरिकों को स्वतंत्रता सप्ताह में अपने घरों पर राज्य ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल बरखेड़ी, शासकीय स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल मंडी सीहोर, शासकीय हाई स्कूल गुडभेला में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज सहित अन्य चित्र बनाकर जनसामान्य को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।