छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित विख्यात बागेश्वर धाम (गढ़ा) में एक बार फिर अज्ञात शव मिला है। उक्त शव नग्न अवस्था में मिला और संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

पुलिस मामले की जांच व मृतक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक गांव के उसपाल सिंह के खेत के कुंआ के पास आम के पेड़ के नीचे उक्त शव मिला है। मृतक नग्न अवस्था में उल्टा पेट के बल पड़ा हुआ था। 

उसकी उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। घटना और मामले की जानकारी मिलने पर बमीठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा। अब पीएम रिपोर्ट का इंतज़ार है जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।