सागर में 4 चौकीदारों की हत्या करके दहशत फैला देने वाले सीरियल किलर को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने 5वीं हत्या भोपाल के खजूरी सड़क थाना इलाके में गुरुवार रात की थी, उसने यहां भी एक गार्ड को निशाना बनाया था। हत्यारे की पहचान शिव गौंड के रूप में हुई है, वो केसली, सागर का रहने वाला है। हत्यारे ने 6 हत्याएं करने की बात कुबूल की है। उसने एक गार्ड की हत्या पुणे में भी करना बताया।
पूछने पर उसने बताया व कहा कि वो सिक्योरिटी गार्डो को मारने के मिशन पर है। वो ऐसे सिक्योरिटी गार्डो को टारगेट करता था जो ड्यूटी के दौरान सोते रहते थे। कुछ पुलिसकर्मी भी उसके निशाने पर थे। जानकारी के मुताबिक शिव ने भोपाल में गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे चौकीदार सोनू वर्मा (23) की हत्या करना कबूला है। वह खजूरी सड़क इलाके में गोराजी मार्बल की दुकान में काम करता था। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। कुछ समय तक उसने गोवा में नौकरी भी की है।
सागर- तीन रात में अलग-अलग जगहों पर तीन #चौकीदारों की हत्या, #पुलिस ने एक संदिग्ध का #स्कैच किया जारी, गृह मंत्री @drnarottammisra ने मामले में लिया संज्ञान, कहा- #पुलिस को #अलर्ट किया गया है,#CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे#Mpnews #Bhopal #Sagar #CCTV #Murder #Serialkiller #Police pic.twitter.com/UaQrdkf8gm
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) September 1, 2022
10 टीमें तलाश रही थीं किलर को
इससे पहले शिव गोंड ने सागर में सुरक्षा गार्डों की हत्या की थी। इसके बाद गृह मंत्री ने भी हत्यारे को तत्काल दबोचने के निर्देश दिये थे। इस काम में 250 पुलिसकर्मियों की 10 टीमें पिछले 2 दिनों से जुटी थीं। पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने कहा कि आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरे के आधार पर की गई। उसे गिरफ्तार कर पुलिस सागर ले जा रही है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, आरोपी से सागर और भोपाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
#सागर में सीरियल अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भोपाल में भी चौकीदार की हत्या करना स्वीकार किया है। पूरे मामले का खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी पर पूरी पुलिस टीम को बधाई। pic.twitter.com/sRXMuOQKJN
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 2, 2022
शिकार के बाद जेब के रुपये भी निकालता था
सीरियल किलर हत्या के बाद मोबाइल और जेब में रखे रुपए लेकर फरार हो जाता था। वह सागर से हत्या करने के बाद मोबाइल और नकदी रुपए लेकर भोपाल पहुंचा था। मोबाइल ऑन होने के कारण उसकी लोकेशन भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में मिली और पुलिस ने उसे दबोच लिया। सूत्रों की मानें तो आरोपी केजीएफ मूवी देखने के बाद इस तरह की वारदात को अंजाम देने लगा था। अभी तक उसने आधा दर्जन हत्या की वारदातों को अंजाम दिया है। वह मानसिक विक्षिप्त माना जा रहा है। उसके निशाने पर चौकीदार होते थे। आरोपी ने सागर में चौकीदार हत्या के बाद जो मोबाइल अपने पास रखा था। वह उसे बंद नहीं कर सका था। मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर सागर पुलिस ने आरोपी को कोहेफिजा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
किलर को रात में सोने वालों पर आता है गुस्सा
सागर में चौकीदार हल्लू साहू ने बताया, 30 अगस्त को रात 12 से 1 बजे के बीच की बात है। उस दिन तीज का त्योहार था। मैं अंदर लेटा था। देखा कि बाहर गाय लड रही हैं। शोरूम के पारदर्शी गेट से बाहर का सब दिखता है। मैं गायों को भगाने के लिए बाहर आया। बाजू में फुल सफेद शर्ट व पेंट पहने एक युवक खड़ा था। उसने मुझसे कहा दाऊ बीड़ी पिलाओ। मैंने पहले अनसुना कर दिया। उसने दूसरी बार बीड़ी मांगी। मैंने उससे कहा कि आ जाओ। वह कैमरे की तरफ देखने लगा और साइड में आ गया। वह कुछ दिन पहले भी यहां आ चुका था। मैं उसे बीडी पिलाता था। उस दिन भी मैंने उसे साइड में जाकर बीडी दे दी। उसने बीड़ी पीते हुए मुझसे कहा कि दाऊ मुझे रात में सोने वालों पर गुस्सा आता है। मैंने कहा क्यों तो उसने जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह मेन रोड से ठाकुर बाबा की तरफ चला गया। उसके साथ एक और शख्स था, जो काफी दूर था, जिसे मैं नहीं जानता। जब वह पहली बार मिला था तब उसने ठाकुर बाबा की तरफ अपना निवास बताया था।