भोपाल: राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सतना जिले में बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिये जाने की गंभीर लापरवाही हुई जिस पर पैथालाजिस्ट एवं ब्लड बैंक प्रभारी डा. देवेन्द्र पटेल, लैब टेक्नीशियनद्वय रामभाई त्रिपाठी एवं नंदलाल पांडे को निलम्बित किया गया।
प्रकरण में जिला प्रशासन सतना द्वारा व्यवसायिक ब्लड डोनर के विरुध्द एफआईआर दर्ज की गई। घटना के पीडि़तों के इलाज के लिये राज्य शासन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबध्द है। घटना के पीडि़तों के इलाज हेतु एआरटी सेंटर में पंजीयन कराकर नि:शुल्क नियमित उपचार जिला चिकित्सालय सतना में किया जा रहा है। 4 बच्चों राम सिया कोरी, यशवंत दाहिया, प्रहलाद मिश्रा एवं आशीष चौरसिया को प्रति माह 4 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी