कड़ाके की ठंड ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड, भोपाल में सर्दी ने बरपाया क़हर


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, खासकर राजधानी भोपाल में सबसे बुरे हालात हैं, यहां का तापमान 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया..!!

मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए आधे राज्य में ठंड का अलर्ट जारी किया है। राज्य में सबसे खराब हालात राजधानी भोपाल में हैं, जहां तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। शहर के 90 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब तापमान में इतनी गिरावट देखी गई है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों, खासकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से आ रही बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ला रही हैं। दूसरा सबसे बड़ा कारण राजस्थान के रेगिस्तान में चल रही शीतलहर है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आधे राज्य में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। राज्य में सबसे खराब हालत राजधानी भोपाल की है, जहां तापमान करीब 5 डिग्री तक गिर गया है। शहर के 90 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब तापमान में इतनी गिरावट देखी गई है।

यह पहली बार है जब मध्य प्रदेश में लगातार 10 दिनों से कोल्ड वेव चल रही है। गौरतलब है कि 16 नवंबर को तापमान 13 डिग्री से गिरकर 17 नवंबर को 5.2 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगले दो दिनों में तापमान और गिर सकता है।