MP में कड़ाके की ठंड का दौर, कोहरे की चादर में लिपटे कई ज़िले, 50 मीटर तक रह गई विज़ीविलटी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में ठंड का एहसास हुआ, राजधानी भोपाल में काफी देर तक घना कोहरा छाया रहा, कई जिलों में घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है..!!

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश में इन दिनों काफी ठंडा मौसम देखने को मिल रहा है। IMD कई जिलों में शीतलहर के साथ कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया है। 

गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में ठंड का एहसास हुआ। राजधानी भोपाल में काफी देर तक घना कोहरा छाया रहा। कई जिलों में घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नमी और तापमान में कमी के कारण कोहरे की स्थिति बनी है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं ने कोहरे को घना कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह कोहरा अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है।

भोपाल, राजगढ़ और उज्जैन और रतलाम में इतना घना कोहरा छाया रहा कि दृश्यता 50 मीटर तक कम हो गई। ग्वालियर, रतलाम और नर्मदापुरम में विजिबिलिटी 200 मीटर तक कम हो गई है। रायसेन में दृश्यता 500 मीटर रही, जबकि इंदौर में यह एक किलोमीटर दर्ज की गई। खजुराहो और नौगांव में दृश्यता 500 मीटर और रीवा और मंडला में एक किलोमीटर रही।

इसके साथ ही राज्य के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आयी है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायसेन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, राजगढ़ में 6.4 डिग्री, ग्वालियर में 7.6 डिग्री, भोपाल में 6.8 डिग्री, जबलपुर में 7 डिग्री, नौगांव में 6 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री, सतना में 7.5 डिग्री, उमरिया में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख जिलों के अधिकतम तापमान पर नजर डालें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 24.3 डिग्री, इंदौर में 25.4 डिग्री, उज्जैन में 27 डिग्री और जबलपुर में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने रायसेन, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, आगर मालवा, सीहोर, कटनी, जबलपुर और नरसिंहपुर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में बर्फबारी और ठंडे दिनों का भी अनुभव हो सकता है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नीमच जिलों में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, यहां बर्फबारी और ठंडे दिन हो सकते हैं। मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा छा सकता है। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, सिंगरौली, चिरी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा भी देखा जा सकता है।