पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपना 65वां जन्म दिवस मनाया। अपने जन्मदिवस को पर्यावरण को समर्पित करते हुए शिवराज ने भोपाल में 65 पौधे रोपे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवराज के घर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान को बधाई देते हुए लिखा कि आदरणीय भाई साहब, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोककल्याण और प्रगति के आपके संकल्प सिद्ध हों। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर दिन पौधा रोपने का प्रण जन्मदिन पर भी दिखा। भोपाल के स्मार्ट पार्क में उन्होंने अपने जन्मदिन पर 65 पौधे लगाए। उन्हें कई लोगों ने यही पर पौधे भी भेंट किए, जिसे उन्होंने उन्हीं लोगों से वहीं पर लगवाए।
इस दौरान उनके निवास पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची, उन्होंने ने भी शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।