अनियमिततायें करने पर एक्जीक्युटिव इंजीनियर को दिया शोकाज नोटिस


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

रावेन्द्र विश्वकर्मा को अनियमिततायें करने पर शो कॉज नोटिस जारी किया है और सात दिन के अंदर जवाब मांगा है..!!

भोपाल: मप्र सरकार ने जल संसाधन विभाग के रीवा में स्थित लाईट मशीनरी संभाग देवलोंद में एक्जीक्युटिव इंजीनियर रहे रावेन्द्र विश्वकर्मा को अनियमिततायें करने पर शो कॉज नोटिस जारी किया है और सात दिन के अंदर जवाब मांगा है।

विश्वकर्मा पर आरोप हैं कि उसने देवलोंद कार्यालय में रहते कूट रचित देयर तैयार कर न्यायालयीन अभिलेखों की फोटो कॉपी के नाम पर माप पुस्तिका क्रमांक 8182 में इंद्राज कर अपने खाते में भुगतान कराया। 

यह भुगतान स्थापना मद से किया गया एवं क्रय की सामग्री की स्वीकृति सक्षम अधिकारी से लिये बिना भुगतान किया गया। स्टेशनरी, फोटोकॉपी, सामग्री के कार्य एवं अत्यधिक डीजल के देयकों का भुगतान कर शासन को वित्तीय हानि पहुंचाई गई।  इसी प्रकार, इलेक्ट्रीकल कार्य, गेटों का सुधार एवं अन्य तकनीकी स्वीकृति सक्षम अधिकारी से लिये बिना अपने स्तर से जारी कर वित्तीय संहिता का उल्लंघन किया है।