मध्यप्रदेश के नीमच जिले के एक थाने में महिला को उपनिरीक्षक द्वारा धमकाने और झूठे केस में फंसाने के मामले में सीएम शिवराज ने सख्त एक्शन लिया है। सीएम शिवराज ने एसआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।
मामला नीमच के कुकड़ेश्वर थाने का है। यहां थाने में एक एसआई द्वारा महिला को झूठे केस में फंसाने के साथ ही धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
जब यह वीडियो सीएम शिवराज तक पहुंचा तो उन्होंने अभद्र व्यवहार पर उपनिरीक्षक को लाइन अटैच कर दिया। सोशल मीडिया पर भी उपनिरीक्षक पर एक्शन लेने की मांग उठाई जा रही थी।
उक्त अशोभनीय कृत्य के लिए उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। https://t.co/q1Kg4Xuzts
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 26, 2022
वायरल वीडियो में कुकड़ेश्वर थाने के सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह चौहान एक फरियादी महिला को सरेआम धमकी देते हुए उससे गाली-गलौज करते नज़र आ रहे थे। महिला SI पर रिश्वत लेने का आरोप लगा रही थी जिसके बाद SI इतना उसे गालियां देने लगते हैं। महिला जब विरोध करती है तो एसआई उसे जेल में बंद करने की धमकी भी दे डालते हैं।