निमाड़ के बड़वानी ज़िले के प्रसिद्ध नांगलवाड़ी भिलट देव मंदिर में हर साल नागपंचमी के दिन एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। नाग देवता के दर्शनों के लिए हर साल की तरह इस साल भी यहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 
श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने यहां पर पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।
मेले में बड़ी दूर-दूर से श्रद्धालु नागदेवता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं, प्रशासन की ओर से यहां पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की गई है, वहीं प्रशासन की ओर से एनाउंसमेंट करके लोगों को बार-बार चेताया भी जा रहा है, कि वो सीधे-सीधे रास्ते से होकर ही मंदिर तक जाएं मंदिर तक पहुंचने लिए आड़े-टेढ़े रास्तों का इस्तेमाल न करें, वे अपना ध्यान स्वयं रखें और प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें यदि ऐसा नहीं हो पाया तो प्रशासन की ओर से उन्हें रोक दिया जाएगा।