सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल में एक्सपर्ट डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सोनिया गांधी पिछले कई सालों से हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही हैं, वे रेगुलर चेक-अप और इलाज के लिए समय-समय पर हॉस्पिटल जाती रही हैं..!!

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है।  कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और वे चेस्ट स्पेशलिस्ट की देखरेख में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार 6 जनवरी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। सोनिया गांधी कुछ समय से बीमार थीं, जिसके चलते उन्हें भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों की एक टीम उन पर कड़ी नज़र रख रही है।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी पिछले कई सालों से हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही हैं। वे रेगुलर चेक-अप और इलाज के लिए समय-समय पर हॉस्पिटल जाती रही हैं। फिलहाल, वे हॉस्पिटल के डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उनकी सेहत में सुधार होने के बाद ही और जानकारी मिल पाएगी। पूरी स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पिछले साल जून में पेट से जुड़ी प्रॉब्लम के चलते सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस समय अस्पताल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था कि राज्यसभा सांसद को अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट में निगरानी में रखा गया था।