भोपाल: राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा अपने एमपी टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से 12 जिलों के 15 पर्यटक ग्रामों में पर्यटकों के लिये अंतरिक्ष एवं नक्षत्र दर्शन संबंधी सुविधा मिलेगी। इसके लिये टूरिज्म बोर्ड ने यह सुविधा उपलब्ध कराने वाली निजी एजेन्सियों एवं व्यक्तियों को पैनल में शामिल करने के लिये एक्सप्रेशन आफ इंट्रेस्ट जारी कर दिया है। यह एक ऐसी गतिविधि है जिसमें लोग रात में आकाश में तारों, ग्रहों, और अन्य खगोलीय वस्तुओं को देखते हैं और उनकी सुंदरता का आनंद लेते हैं।
ये हैं चयनित ग्राम :
बालाघाट जिले में केरा, पिपरा टोला एवं मुक्की/लगमा। छिन्दवाड़ा जिले में चिमटीपुर/बीजाढाना, धुसवानी एवं कजरा। बैतूल जिले में बज्जरवाडा/बंछा। सिवनी जिले में बरेलीपुर/कोहका। नर्मदापुरम जिले में चेडका/ढाबा। उमरिया जिले में रंच्चा/डोभा। सिंगरौली जिले में मढा। अनूपपुर जिले में उमरावगांव। मंडला जिले में छुआगाान। पन्ना जिले में मनोर। धार जिले में ज्ञानपुरा। दमोह जिले में रिखुडी।
डॉ. नवीन आनंद जोशी