भोपाल: सिवनी में स्थित पेंच अभयारण्य में राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव का आयोजन 18 एवं 19 नवम्बर 2022 को होगा। इसके लिये हर जिले से दो छात्र एवं दो छात्राओं का चयन होगा।
इन चयनित विद्यार्थियों के यात्रा व्यय का भुगतान एप्को करेगा। लोक शिक्षण संचालनालय हर विद्यार्थी को ट्रेकिंग शू प्रदान करेगा।