शेयर बाजार: तीन दिन ब्रेक के बाद दमदार ओपनिंग, 66000 पर खुला सेंसेक्स


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

ओपनिंग के साथ में चढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1300 से ज्यादा दिखाई दी और गिरने वाले स्टॉक्स की संख्या करीब 250 के आसपास रही..!

तीन दिनों तक अवकाश के बाद  शेयर बाज़ार ने दमदार ओपनिंग की। बाज़ार में तेजी  दिखाई दे रही है। बीएसई का सेंसेक्स 93.68 अंक या 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 66,063 के लेवल पर ओपन हुआ है। एनएसई का निफ्टी 49.95 अंक या 0.25 फीसदी की तेजी लेकर 19,844 के लेवल पर खुला है।

ओपनिंग के साथ में चढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1300 से ज्यादा दिखाई दी और गिरने वाले स्टॉक्स की संख्या करीब 250 के आसपास रही। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों की तेजी आज भी जारी है और इनका सपोर्ट बाजार को मिल रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और केवल 5 शेयर ही ऐसे हैं जिनमें गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में उछाल बना हुआ है और 12 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

अगर एशियाई बाजारों की बात की जाए तो मिलाजुला कारोबार देखा गया है। जापान का निक्केई गिरावट दिखा रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग भी लाल निशान में था पर कोरिया का कोस्पी मामूली तेजी के साथ दिखाई दे रहा था।