ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर मिला अजीबोगरीब जीव, वीडियो देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

रहस्यमय जीव: ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर एक अजीबोगरीब जीव सामने आया है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस जानवर को देखकर हर कोई हैरान है। जिस शख्स ने इस जानवर का वीडियो शेयर किया है, उसने इसे 'एलियन' बताया है।

वीडियो देखकर एक बार फिर हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा, लोगों ने कहा- क्या यह 'एलियन' है?

समुद्र तट पर मिला रहस्यमयी जीव :: 

दुनिया में जानवरों की लाखों-करोड़ों प्रजातियां हैं, जिनमें से कुछ तो इंसानों को भी नहीं पता हैं। ऐसा ही एक जीव ऑस्ट्रेलिया के तट पर देखा गया। इस रहस्यमयी जीव को देखकर लोग हैरान रह गए, जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हम आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स ने समुद्र के किनारे एक अजीबोगरीब जीव देखा, जो कम ही देखने को मिलता है। उसके शरीर की बनावट को देखकर उस आदमी ने उसे एलियन कहा क्योंकि उसने ऐसा जानवर पहले कभी नहीं देखा था। 

जानवर को सबसे पहले एलेक्स टैन नाम के एक व्यक्ति ने देखा, जिसने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानवर का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मुझे एक बहुत ही अजीब चीज मिली। यह लगभग वैसा ही है जैसा लोग अब तक एलियन कहते हैं। यह एक मरे हुए जानवर की लाश है, जिसकी कुछ दिन पहले ही मौत हुई होगी, क्योंकि शरीर पूरी तरह से सूज गया है।' एलेक्स उसे देखकर चौंक गया। उन्होंने लोगों से जानवर की पहचान करने में मदद करने के लिए भी कहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALEX TAN (@tanalex)