धार में मुख्यमंत्री कन्या दान योजना को लेकर धार कलेक्टर द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। घटिया सामग्री प्रदाय करने को लेकर 3 फर्मों पर FIR भी दर्ज करवाई गई है। ये कार्रवाई जनपद सीओ की शिकायत की गई है।
जिला प्रशासन मामले में सख्त अक्शन लेते हुए 3 फर्मो के विरूद्ध टेंडर शर्तो के उल्लंघन पर FIR भी दर्ज की है। इधर इसी मामले को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने फर्मो को ब्लैक लिस्टेड भी किया है।
घटिया सामग्री मिलने पर बुधवार को डही में सरकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम को निरस्त करना पड़ा था। इसमें 314 जोड़ो का विवाह होना था। आयोजन निरस्त होने के बाद से जिला प्रशासन व बीजेपी सरकार की खूब किरकिरी हो रही थी। वही लोगो में इसे लेकर काफी नाराजगी भी थी।
जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में धरमपुरी-मनावर में भी घटिया कन्यादान सामग्री को लेकर बीजेपी सांसद सहित अन्य लोग विरोध दर्ज करवा चुके थे। इसके बाद भो टेंडर फर्मो ने गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रदाय नही की थी।
डही में सबसे बड़े सामूहिक विवाह के निरस्त होने के बाद क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आक्रमक थे। वही धार में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी शुक्रवार को प्रवास के दौरान कड़ी कार्यवाही की बात कही थी। इसके बाद देर शाम डही जनपद सीओ कंचन डोंगरे की शिकायत पर उमरबन की फर्म अम्बिका ट्रेडर्स के नवीन पाटीदार व रतलाम की फर्म अनुमालाव के आशीष चोपड़ा सहित आट एन्ड सप्लायर्स की वर्षा गोयल के खिलाफ कुक्षी थाने में 420 व 34 में प्रकरण दर्ज किया है।
आपको बता दें, कि हाल ही में सीए शिवराज ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत दी जानी वाली सामग्री के स्थान पर चेक देने की घोषणा की थी। ताकि बालिकाएं अपनी पसंद के उपहार खरीद सकें।