तमिलनाडु में विजय की सरकार पर सस्पेंस, असम में 12 शपथ ग्रहण


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने गुरुवार को एक बार फिर टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया..!!

तमिलनाडु में सरकार गठन पर खींचतान जारी है। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने गुरुवार को एक बार फिर टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया। उनसे कहा कि वे बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर ही वापस लौटें।

हालांकि, राज्यपाल ने विजय को आश्वासन दिया है कि वे किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे। इसी बीच, टीवीके ने संख्या बल जुटाने के लिए वामपंथी दलों, वीसीके और आईयूएमएल को मनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं, डीएमके पार्टी के सभी विधयाकों को निर्देश दिया है कि 10 मई तक चेन्नई में रहें, पार्टी हित में होना बड़ा फैसला होने वाला है।

तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच अन्नाद्रमुक के 28 विधायक पुदुचेरी के रिसॉर्ट में शिफ्ट किए गए हैं। ये विधायक वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम के समर्थक बताए जा रहे हैं। बहुमत के लिए टीवीके प्रमुख विजय को 6 और विधायकों की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक, टीवीके और एआईएडीएमके के बागी गुट के बीच उपमुख्यमंत्री पद और मंत्रालयों के बंटवारे पर चर्चा जारी है, हालांकि महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी इसके खिलाफ हैं।

इधर केरलम में अगला सीएम चुनने के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों मुकुल वासनिक और अजय माकन सभी 63 विधायकों से मिले। बैठके में रिजोलयुशन पास कर सीएम चुनने का अधिकार कांग्रेस आलाकमान को सौंपा गया है। 

दूसरी ओर असम में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा में होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी 9 मई को गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां 10 मई को विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का चयन होगा। भाजपा नीत एनडीए ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।