बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

रथ के सीने में दो गोलियां लगीं, जो दिल के आर-पार हो गईं, एक गोली पेट में लगी, हमले में रथ के ड्राइवर और एक अन्य को भी दाहिने हाथ, पेट और छाती में गोली लगी हैं, भाजपा ने टीएमसी पर रथ की हत्या का आरोप लगया है..!!

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था।

रथ के सीने में दो गोलियां लगीं, जो दिल के आर-पार हो गईं, एक गोली पेट में लगी। हमले में रथ के ड्राइवर और एक अन्य को भी दाहिने हाथ, पेट और छाती में गोली लगी हैं। भाजपा ने टीएमसी पर रथ की हत्या का आरोप लगया है।

टीएमसी ने आरोपों का खंडन करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस घटना के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे के करीब बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता को भी गोली मारी गई। उसकी हालत गंभीर है। राज्य में बीते 2 दिन में पीए रथ के अलावा भाजपा के 2 और टीएमसी के कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।

पॉल ने कहा- रथ की हत्या ममता की हार का नतीजा

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा- यह शायद भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का नतीजा है। सीसीटीवी फुटेज की अभी जांच की जा रही है। चंद्र एक भरोसेमंद इंसान थे, वे नेता प्रतिपक्ष के दफ्तर के सारे काम-काज देखते थे, हमारे विधायकों के लिए भाई जैसे थे, और कई तरह के दूसरे काम भी संभालते थे। जिस इंसान का इखढ से कोई लेना-देना ही नहीं था, उसकी हत्या क्यों की गई?

चश्मदीद बोला- हमलावर बहुत माहिर लग रहा था

घटना के चश्मदीद ने बताया- जैसे ही चंद्रा की कार मेरी कार के पास से गुजरी, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई और बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और कार के बाईं ओर गोलीबारी शुरू कर दी। वह व्यक्ति देखने में काफी माहिर लग रहा था। वह तुरंत वहां से फरार हो गया। ऐसा लग रहा था कि यह सब पहले से ही प्लान किया गया था। गोलियां बहुत ही करीब से चलाई गई थीं। मैंने 2 राउंड गोलियों की आवाज सुनी।