सुवेंदु ने ली बंगाल सीएम की शपथ, पीएम मोदी-शाह भी रहे मौजूद


स्टोरी हाइलाइट्स

समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत भजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए..!!

सुवेंदु अधिकारी ने सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ। समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत भजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए।

शुक्रवार को कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में सुवेंदु को नेता चुना गया था। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया थ। इसके बाद सुवेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

कोलकाता के जिस ग्राउंड में शपथ समारोह हुआ। उसमें वाटरप्रूफ टेंट लगे रहे।  इसके अलावा मैदान में झालमुड़ी और रसगुल्ला का स्टॉल भी लगाया जाएगा। पंडाल को बंगाल की थीम में सजाया गया था। कार्यक्रम में एक लाख लोगों के मौजूद रहने का दावा किया गया है। सुरक्षा में 4 हजार जवान तैनात रहे।

मेहमानों के खाने के लिए आलू दम, काली दाल

वीआईपी मेहमानों के लिए लंच में आलू दम, काली दाल, पुलाव, मिक्स वेज, मसाला कुल्चा, अचार और सलाद की व्यवस्था की गई। इसके अलावा बंगाली डिश बैंगन भाजा साग और आलू पोश्तो भी परोसा गया। मिठाई में गुलाब-जामुन दिया गया।

2016 में पहली बार खाता खोला, 2026 में भाजपा का पहला सीएम

बीजेपी के गठन के बाद 1982 में पार्टी ने बंगाल में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। पार्टी को खाता खोलने में 34 साल लगे और 2016 में उसने 3 सीटें जीतें। तब पार्टी का वोट शेयर 10.3% था। 2021 में भाजपा ने 38.4% वोट शेयर के साथ 77 सीटें हासिल कीं। इस बार पार्टी ने 45.84% वोट शेयर के साथ 207 सीटें हासिल कीं।