बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी दादा बन गए। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बने हैं। उनकी पत्नी पत्नी रेचल उर्फ राजश्री यादव ने बेटी को जन्म दिया है। तेजस्वी यादव ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। 

तेजस्वी यादव ने बिटिया को हाथ में लिए एक फोटो भी पोस्ट किया है। इसमें तेजस्वी अपनी बेटी को दोनों हाथों में लिए निहार रहे हैं। ट्वीट कर तेजस्वी ने कहा कि 'ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।'

 

लालू परिवार के बाकी सदस्यों ने भी बेटी के आगमन पर खुशियां जाहिर कीं। तेजस्वी की बहन रोहणी आचार्य ने भी ट्वीट कर लिखा है कि, आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने।