राज्यपाल के अभिभाषण से प्रारंभ होगा बजट सत्र


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

पत्रक के अनुसार, 12 बैठकों वाले इस बजट सत्र में फरवरी माह में 10 बैठकें 27 फरवरी तक होंगी तथा इसके बाद 28 फरवरी से 4 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा..!!

भोपाल: राज्य विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से प्रारंभ होगा तथा अभिभाषण पर सदन के अंदर 17 एवं 18 फरवरी को चर्चा होगी। इसके लिये विधानसभा सचिवालय ने पत्रक जारी कर दिया है। 

पत्रक के अनुसार, 12 बैठकों वाले इस बजट सत्र में फरवरी माह में 10 बैठकें 27 फरवरी तक होंगी तथा इसके बाद 28 फरवरी से 4 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा और 5 एवं 6 मार्च को शेष दो दिन की बैठकें होंगी। जारी पत्रक में स्पष्ट किया गया है कि विधायकों द्वारा सत्र के लिये दी जाने वाली सूचनायें स्पीकर के नाम से न देकर प्रमुख सचिव विधानसभा के नाम से दी जायें।