भोपाल: राज्य के वन विभाग के अधीन कार्यरत मप्र जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष अब मुख्य सचिव नहीं होंगे बल्कि उनके स्थान पर वन विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णमाल होंगे। इस बदलाव की अधिसूचना जारी राज्य सरकार द्वारा कर दी गई है। इसके अलावा, जैव विविधता बोर्ड के पदेन सदस्यों में एसीएस/पीएस पंचायत एवं ग्रमीण विकास विभाग तथा एसीएस/पीएस जनजातीय कार्य विभाग भी होंगे जबकि एसीएस/पीएस वित्त विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे।
पदेन सदस्यों में कृषि उत्पादन आयुक्त, वन बल प्रमुख, जवाहर लाल नेहरु कृषि विवि जबलपुर के कुलपति पूर्ववत शामिल रहेंगे। दरअसल, मुख्य सचिव की व्यस्ताओं के चलते बोर्ड के अध्यक्ष पद पर यह बदलाव किया गया है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी