MP News: हरदा जिले की सिराली नगर परिषद अपने गठन के बाद से ही हमेशा विवादों में घिरी रही हैं. क्षेत्र की जनता ने बेहतर विकास के दावों पर भरोसा जताते हुए पंचायती से नगरी व्यवस्था लागू करने पर सहमति जताई थी. यह क्षेत्र टिमरनी विधानसभा में आता है.
यहां पर लंबे समय से बीजेपी विधायक संजय शाह का कब्ज़ा हैं. लेकिन अफ़सोस हालत ये हैं कि सिराली में नगर परिषद गठन होने के एक साल बाद भी जनता अपनी मूल भुत सुविधाओं के लिए भटक रहीं हैं. सिराली नगर परिषद में कुल 15 वार्ड है. जिसमें से 4 वार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में हैं.
वहीं, करीब 11 वार्ड तो मुख्य शहर में ही गिने जाते हैं. वहां पर भी अधिकतर जगह कालोनियों में चौबीसों घंटे पानी सड़क पर बहता रहता है. कई जगहों पर तो नाली तक नज़र नहीं आती हैं. मुख्य मार्ग की हालत तो सड़क में गड्डा और गड्डे में सड़क जैसी हो गई हैं.
ऐसे में आम जनता को बारिश के मौसम में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा, इसका अंदाजा आप इन तस्वीरों से लगाइए. ये तस्वीर सिराली मार्केट के मुख्य मार्ग की है. जहां चारों तरफ पानी और कीचड़ ही नज़र आ रहा हैं. अब आप ही सोचिये की पैदल चलने वालों की हालत क्या होती होगी?
हाल ही में कुछ स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन समस्याओं को लेकर अनोखा प्रदर्शन भी किया. उन्होंने सड़क पर पानी से भरे गड्डों में बैठकर नगर परिषद् के खिलाफ बेशरम के पौधे लगाये. जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, यहां पर शुरू से ही अधिकारियों और पार्षदों के बीच का तालमेल बिगड़ा हुआ हैं. इसका अंदाजा आप इस बात से लगाइए की करीब एक साल में ही 4 सीएमओ के ट्रांसफर हो चुके हैं. अब जल्द ही नए सीएमओ की एंट्री होने वाली है. इन विवादों के बीच नगर परिषद की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहीं हैं.
इतना ही नहीं नगर परिषद के सभी 15 वार्डों का कचरा तक गर्ल्स स्कूल के ठीक सामने इकठ्ठा किया जा रहा हैं. ऐसे में बच्चों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता हैं. अगर टिमरनी विधानसभा में सिराली नगर परिषद की ही ये हालत है तो फिर ग्रामीण अंचलों की तस्वीरें क्या होगी? शायद इसका अंदाजा लगा पाना भी काफी मुश्किल होगा.