वन विभाग चार सालों में कभी भी बजट का पूर्ण उपयोग नहीं कर पाया


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

एक रिपोर्ट के अनुसार, वन विभाग के पास वर्ष 2020-21 में 2 हजार 752 करोड़ 79 लाख रुपयों का बजट था जिसमें से वह वित्तीय वर्ष के अंत में 2 हजार 458 करोड़ 81 लाख रुपये ही व्यय कर पाया..!!

भोपाल: राज्य का वन विभाग चार सालों में उसे मिले बजट का कभी भी पूर्ण उपयोग नहीं कर पाया। एक रिपोर्ट के अनुसार, वन विभाग के पास वर्ष 2020-21 में 2 हजार 752 करोड़ 79 लाख रुपयों का बजट था जिसमें से वह वित्तीय वर्ष के अंत में 2 हजार 458 करोड़ 81 लाख रुपये ही व्यय कर पाया और बजट उपयोग का प्रतिशत 89.32 रहा तथा शेष राशि उसे समर्पित करना पड़ी। 

इसी प्रकार, वर्ष 2021-22 में वन विभाग 2 हजार 919 करोड़ 73 लाख रुपये के बजट में से 2 हजार 319 करोड़ 64 लाख रुपये ही व्यय कर पाया जिसका प्रतिशत 79.45 था। वर्ष 2022-23 में वन विभाग 3 हजार 945 करोड़ 33 लाख रुपयों के बजट में से 2 हजार 979 करोड़ 88 लाख रुपये ही व्यय कर पाया और बजट उपयोग का प्रतिशत 75.53 रहा। 

वर्ष 2023-24 में वन विभाग को 4 हजार 238 करोड़ 65 लाख रुपयों का बजट मिला, जिसमें से वह 89.73 प्रतिशत यानी 3 हजार 803 करोड़ 26 लाख रुपये ही व्यय कर पाया और शेष राशि सपर्मित करना पड़ी।