भोपाल: मप्र सरकार का वन विभाग इस वर्षाकाल में 4 करोड़ 50 लाख पौधों का रोपण करेगा। यह रोपण 78 हजार 362 हैक्टेयर क्षेत्र में किया जायेगा।
प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, प्रदेश में स्थापित 11 सामाजिक वानिकी वन वृत्तों की 171 नर्सरियों में इस साल के रोपण हेतु 6 करोड़ 36 लाख पौधे तैयार किये गये हैं। पिछले साल वर्ष 2024 में इन नर्सरियों से 5 करोड़ 24 लाख पौधे निर्गमित किये गये थे जिनमें से 33 लाख 10 हजार 340 पौधे गैर वन क्षेत्रों में रोपण के लिये प्रदाय किये गये।