क्या आपने भी देखा है, उस छोटी सी बच्ची का वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्ची के संस्कार और सेना के प्रति आदरभाव भाव विभोर कर देता है।
बड़ी बात यह है कि हमेशा एक दूसरे का विरोध करने वाले सियासी दल भी इस वीडियो के भाव देख अपने मतभेद भुला इस पर फ़िदा हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने भी वीडियो को ट्वीट किया है।
बच्चो को हिन्दू-मुसलमान नही,
— Srinivas BV (@srinivasiyc) July 16, 2022
ऐसी शिक्षा और संस्कार दीजिये ❤️🙏 pic.twitter.com/a2tI2uowm2
वीडियो एक स्टेशन का है। जहां ये बच्ची मौजूद थी साथ ही सेना के जवान स्टेशन पर मौजूद थे। जवानों को देख बच्ची उत्साह से जवानों के पास जाती है और एक जवान के पैर छू लेती है। बच्ची के ऐसा करने से जवान भी भाव विभोर हो जाता है।