जनगणना हेतु मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से प्रारंभ होगा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

नागरिकों के लिये 1 मई के पूर्व के 15 दिनों में स्वगणना का विकल्प रहेगा..!!

भोपाल।राज्य के गृह विभाग ने जनगणना नियमावली 1990 के तहत जनगणना 2027 के अंतर्गत 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक मप्र में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में कहा गया है नागरिकों के लिये 1 मई के पूर्व के 15 दिनों में स्वगणना का विकल्प रहेगा।