आज के समय में हाउस हैल्पर रखना सभी के लिए एक बड़ी ज़रूरत बन गया है। लेकिन यही हाउस हैल्प जब आपके लिए मुसीबत बी बन सकती है। जी हां उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नगीना इलाके में एक मेड बर्तन साफ करते समय उन पर पेशाब कर दिया करती थी। घटना घर में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई। जिसे देखकर परिवार के होश उड़ गए। इस तरह का घिनौना कृत्य करते हुए महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कथित वीडियो में, वह बर्तन धोते समय उन पर पेशाब करती हुई दिखाई दे रही है। नगीना थाने के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार 22 अगस्त को सत्यम के घर पर काम करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, “पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जाँच जारी है।”
महिला उस घर में 10 साल से हाउस हैल्पर के तौर पर काम कर रही थी, परिवार के लोग उस पर बहुत भरोसा करते थे। यहां तक कि महिला उनके लिए परिवार की सदस्य जैसी थी। जब परिवार वालों CCTV फुटेज में महिला की हरकत देखी तो उनकी आँखें फटी की फटी रह गईं। उन्हें अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं हुआ। मानो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई हो, क्योंकि नौकरानी पहले बर्तन साफ़ कर रही थी, फिर उन पर पेशाब कर रही थी। परिवार वालों को समझ ही नहीं आ रहा थआ कि वे इसे लेकर क्या करें। सबके मन में यही सवाल कौंध गया कि आखिरकार मेड ऐसा क्यों कर रही है। वे लोग उन्हीं बर्तनों में खाना खा रहे थे। इसके बाद सत्यम ने इस मामले की पुलिस में शिकायत की है। अभी तक मेड ने यह नहीं बताया है कि वह ऐसा क्यों कर रही है।