भोपाल: राज्य सरकार के गृह विभाग ने सेकंड वर्ल्ड वार के नान पेंशनर्स पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं की जीवन-यापन हेतु मासिक पेंशन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी है। 9 दिसम्बर 2021 से इन्हें 8 हजार रुपये मासिक पेंशन मिल रही थी जो अब 15 हजार रुपये कर दी गई है। इसके लिये वित्त विभाग की सहमति भी मिली हुई है। राज्य सैनिक कल्याण संचालनालय ने इस बढ़ौत्तरी की सूचना जारी कर दी है।
सेकंड वर्ल्ड वार के नान पेंशनर्स पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं की प्रति माह पेंशन 15 हजार की
Image Credit : x
डॉ. नवीन आनंद जोशी