भोपाल: भारत सरकार के गृह विभाग के अंतर्गत गठित एनडीआरएफ (नेशनल डिसास्टर रिस्पांस फोर्स-राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) अब भूमिगत टनल में होने वाली घटनाओं में भी बचाव के कार्य करेगा।
इसके लिये उसने मप्र सरकार के जल संसाधन विभाग से प्रदेश में स्थित सभी अण्डर वाटर टनल्स की तीन बिन्दुओं पर जानकारी मांगी है: टनल की लोकेशन, टनल का उपयोग सिंचाई के लिये होता है या परिवहन के लिये तथा टनल की वर्तमान स्थित यानि यह निर्माणाधीन है या पूर्ण है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी