अब सड़कों, पुलों के विशेष मजबूती करण का अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

अभियान की प्रत्येक सोमवार को समीक्षा भी करना होगी, कार्य की प्रगति की निगरानी हेतु लोनिवि मुख्यालय ने वर्क मेनेजमेंट सिस्टम साफ्टवेयर में पृथक से एक माड्यूल विकसित किया है..!!

भोपाल: प्रदेश में अब लोक निर्माण विभाग अपनी सड़कों एवं पुलों के लिये विशेष मजबूतीकरण का अभियान चलायेगा तथा यह कार्य 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण करना होगा। इस अभियान की प्रत्येक सोमवार को समीक्षा भी करना होगी। कार्य की प्रगति की निगरानी हेतु लोनिवि मुख्यालय ने वर्क मेनेजमेंट सिस्टम साफ्टवेयर में पृथक से एक माड्यूल विकसित किया है जिसमें प्रत्येक कार्यपालन यंत्री द्वारा प्रत्येक कार्य की अद्यतन प्रगति निर्धारित फार्म में नियमित रुप से दर्ज की जाना अनिवार्य होगा। 

सभी मुख्य अभियंताओं को भी दर्ज किये गये कार्यों की स्वयं से समीक्षा भी करना होगी। कोई बाधा या विलम्ब होता है तो तत्काल उसके निराकरण की कार्यवाही भी की जाये। यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाये तथा लक्ष्य के विरुध्द प्रगति नहीं पाये जाने पर संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जायेगी।