भोपाल : राज्य सरकार ने छिन्दवाड़ा जिले की तहसील सौंसर के ग्राम लोहानी में खसरा क्रमांक 278 में स्थित 4.830 हैक्टेयर डोलोमाईट खदान खदान तीसरी कंपनी को हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है।
यह खदान पहले 31 अक्टूबर 2009 को मेसर्स रायल मिनरल्स नागपुर के पक्ष में 19 मार्च 2010 से 18 मार्च 2030 तक कुल बीस वर्षों के लिये खनन हेतु मंजूरी की गई थी।
25 अगस्त 2014 को यह खदान शेष अवधि के लिये मेसर्स रायल मिनरल्स के आवेदन पर मेसर्स जिग्नस एलायस प्रालि के पक्ष में हस्तांतरित की गई। 12 मार्च 2015 को इस खदान के पट्टे की अवधि पचास वर्ष तक यानि 18 मार्च 2060 तक कर दी गई।
अब यह खदान मेसर्स जिग्नस एलायस के आवेदन पर तीसरी कंपनी मेसर्स एसएम एक्सप्लोरेशन प्रालि के पक्ष में हस्तांतरित की गई है। इसके लिये तीसरी कंपनी से अंतरण शुल्क 6 लाख रुपये जमा करा लिया गया है।