भोपाल: प्रदेश के महिला स्वसहायता समूहों को राज्य सरकार भी दो प्रतिशत ब्याज अनुदान देगी। दरअसल दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत समस्त नगरीय निकायों में महिला स्व सहायता समूहों को केंद्र सरकार 3 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान देती है।
इन्हीं समूहों को अब राज्य सरकार भी अतिरिक्त दो प्रतिशत ब्याज अनुदान देगी। इस प्रावधान पिछले वित्त वर्ष 2022-23 से लागू किया गया है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने इसके लिये शर्त रखी है कि वह इस अतिरिक्त दो प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति तभी करेगी जबकि समूह द्वारा निर्धारित समय पर ऋण की वापसी की जाये तथा ब्याज अनुदान का यह लाभ प्रति समूह 3 लाख रुपये की ऋण सीमा तक ही देय होगा।