भोपाल: राज्य सरकार ने लटेरी गोलीकांड जांच आयोग का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब इस आयोग का कार्यकाल 22 जून 2025 तक रहेगा।
उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले 9 अगस्त 2022 की रात्रि में वन परिक्षेत्र दक्षिण लटेरी ग्राम खटयापुरा जिला विदिशा के क्षेत्र में वन अमले एवं अनुसूचित जनजाति के ग्रामीणजनों के बीच मुठभेड़ की घटना में गोली लगने से एक आदिवासी की मृत्यु हो गई थी और 4 अन्य घायल हो गये थे। इसी घटना की जांच हेतु हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज वीपीएस चौहान की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया गया जिसका कार्यकाल बढ़ाया जाता रहा।
डॉ. नवीन आनंद जोशी