वेटर ने शाकाहारी लोगों को सर्व किया नॉन वेज सूप, होटल में बवाल 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

जी हां सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल है, बताया जा रहा है, कि ये वीडियो बरेली के स्वान टावर होटल का है..!

अगर आप वेजीटीरियन हैं, और कभी ग़लती से आप नॉन वेज का सेवन कर लें, जिसका पता आपको बाद में चले तो कैसा होगा। जी हां सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल है। बताया जा रहा है, कि ये वीडियो बरेली के स्वान टावर होटल का है। 

जहां पर इस होटल में खाना खाने आई एक डॉक्टर फैमिली को वेटर मोहम्मद आजम ने वेज की जगह नॉन वेज सूप सर्व कर दिया। जिसके बाद यहां पर बवाल मच गया है। 

वीडियों मे कहा जा रहा है, कि वेटर ने सभी को ये सूप सर्व किया और सर्व करते हुए शाकाहारी लोगों को भी वेज बताते हुए ये नॉन वेज सूप सर्व कर दिया। लोगों में इस बात को लेकर काफी गुस्सा है, जिन लोगों ने अपनी पूरी लाइफ में नॉनवेज नहीं खाया वेटर की ग़लती की वजह से उन लोगों ने भी ये सूप पी लिया। 

इसे सीधे तौर पर होटल प्रबंधन की लापरवाही के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है, कि होटल में हर एक डिश पर टैग लगे हुए थे। लेकिन बस सूप ही अकेला ऐसा था, जिस पर कोई टैग नहीं लगाया गया था।