विशाखापट्टनम में एक महिला अपने पति के साथ शादी की सालगिरह मनाने बीच पर जाती है, अचानक नजर नहीं आती। उसके डूबने की आशंका व्यक्त की जाती है। नौसेना, मरीन पुलिस, गोताखोरों, मछुआरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू होता है। सर्च ऑपरेशन पर करीब 1 करोड़ खर्च होने के बाद यह पता चलता है कि महिला बीच पर डूबी नहीं थी बल्कि वह प्रेमी के साथ नेल्लोर भाग गई थी।
दरअसल 21 वर्षीय विवाहित महिला एन. साई प्रिया अपने पति के साथ अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए विशाखापट्टनम गई थी। सोमवार को यह कपल आरके बीच पर गया था, वहीं से वो अचानक गायब हो जाती है। अचानक से दिखाई न देने के कारण पहले तो ये अनुमान लगाया जा रहा था,कि कहीं महिला डूब तो नहीं गई।
Search operations using helicopter on for SaiPriya who came to #RKBeach #Vizag along with her husband Srinivas yesterday evening; husband says she went to wash her feet in the waters when they were leaving at around 7:30 pm and suddenly disappeared @ndtv @ndtvindia #AndhraPradesh pic.twitter.com/tIWWAYFR9B
— Uma Sudhir (@umasudhir) July 26, 2022
इसी आधार पर ये संदेह जताया गया कि वो लहरों के साथ बह गई होगी, क्योंकि वो लापता होने से कुछ मिनट पहले पानी में ही खेल रही थी। पुलिस, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने अपना एफर्ट लगाकर बंगाल की खाड़ी में उसकी तलाश की। इस सर्च ऑपरेशन पर लगभग 1 करोड़ रुपए का खर्चा भी हुआ।
इस मामले में एक नया मोड़ उस समय आया जब ये पता चला कि इस गायब हुई महिला को बेंगलुरु से खोज निकाला गया है। इसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की असल वजह सामने आई। पुलिस के मुताबिक, महिला उस शख्स के साथ भाग गई थी जिससे वो कई सालों से अपने स्कूल के दिनों से ही प्यार करती थी उसके माता-पिता के अनुसार वो उसी के पास गई थी। विशाखापट्टनम से निकलकर महिला बेंगलुरु पहुंच गई थी।
Parents, husband & family of man she eloped with have all said they are embarrassed by #SaiPriya's actions but what about diversion & waste of resources belonging to Indian Navy, CoastGuard who were doing search operations for two days with humanitarian concern? @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/qOz2hyGyt9
— Uma Sudhir (@umasudhir) July 27, 2022
थ्री टाउन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर कोराडा रामा राव का कहना है, कि, "महिला ने अपने माता-पिता को एक मैसेज किया था जिससे इसकी पुष्टि हुई थी और ये उसके माता-पिता ने हमें बताया था।" रामा राव ने इस बारे में ये भी कहा है कि, "इसलिए हम पिछले 72 घंटों के खोज और बचाव अभियान के बावजूद उसका पता नहीं लगा सके।"
बुधवार को सुबह से ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा था कि महिला नेल्लोर गई थी लेकिन पुलिस ने उन पर तब तक कोई टिप्पणी नहीं की जब तक उन्हें इस बात की पुष्टि नहीं हो गई कि वह बेंगलुरु में है। साई प्रिया की शादी जुलाई 2020 में श्रीनिवास राव से हुई थी। श्रीनिवास राव हैदराबाद में एक फार्मेसी कंपनी में काम करते हैं, जबकि साई प्रिया एक गृहिणी थीं।मामले की जांच जारी है।