भोपाल: प्रदेश के सिंगरौली नगर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां भारत सरकार के कोल मंत्रालय के उपक्रम एनसीएल के डम्फर आपरेटर सुदीप्ता मेहेर के घर से गत 31 मार्च 2021 को 60 हजार रुपये के जेवराज चोरी हो गये।
पुलिस में दी शिकायत में यह जेवराज एनसीएल के डिप्टी मैनेजर एसके पांडीग्रही के बताये गये। लेकिन जब पुलिस ने आरोपी अनिल मेहेर, राजेश बिजरा एवं विष्णु सोना को पकड़ कर चोरी किये गये जेवराज बरामद किये तो ये 60 लाख रुपये के निकलने।
इस पर अब एसपी सिंगरौली ने सीबीआई जबलपुर को शिकायत की जिस पर सीबीआई ने आय से अधिक सम्पत्ति का मामला भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13 एवं भादवि की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा एनसीएल के डिप्टी मैनेजर एसके पांडीग्रही तथा डम्फर आपरेटर सुदीप्ता मेहेर को आरोपी बनाया गया है।