हाल ही में भोपाल के शाहपुरा से हनुमान मंदिर में दिन-दहाड़े चोरी की घटना सामने आई थी। अब भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में हुई मंदिर चोरी के मामले में नया अपडेट सामने आया है। चोरी करने वाली महिला पकड़ी गई।
महिला ने मंदिर की दानपेटी साहित कीमती समान पर हाथ साफ किया था। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई थी। CCTV की मदद से ही चोरी का राज फाश हो सका। महिला ने ही हनुमान मंदिर से दानपेटी उड़ाई थी। महिला ने दो नाबालिग बच्चों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
वारदात के बाद महिला ने दानपेटी कबाड़ी को बेच दी थी। पुलिस ने खरीददार कबाड़ी और महिला चोर को गिरफ्तार कर चोरी गई दानपेटी और नगदी राशि की जब्त कर ली है। महिला हबीबगंज क्षेत्र के रहनी वाली है। गिरफ्तार महिला चोर से पुलिस की पूछताछ जारी है।
आपको बता दें हाल ही में शाहपुरा में भगवान के सामने एक महिला दो नाबालिगों के साथ दान पेटी पर हाथ साफ किया था। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। रहवासियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। घटना के वक्त उसके साथ एक लड़की और एक लड़का भी थे। लड़की ने दान पेटी अपने सिर पर उठा रखी थी।
इस घटना को अंजाम देने के लिए उन्होंने दिन का समय चुना। गर्मी के कारण दिन में इस इलाके में लोगों की आवाजाही कम रहती है। इसी का फायदा उठाकर महिला दो नाबालिगों के साथ मंदिर में घुसी और दानपेटी चुरा ली। महिला ने पहले मंदिर में जाकर दर्शन किए और फिर आराम से दान पेटी को मंदिर में रखे बैग में रख लिया। उसने दानपेटी को अपने साथ लाए कपड़े से ढक दिया।
यह कहना गलत नहीं होगा कि आज के समय में इंसान शासन-प्रशासन तो दूर, भगवान से भी नहीं डरता। लोगों के मन से अच्छे-बुरे का डर पूरी तरह खत्म होता जा रहा है।