भोपाल: राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी सिक्युरिटीज का विक्रय कर बाजार से दो हिस्सों में कुल 3 हजार करोड़ रुपयों का नया कर्ज उठाया।
पहला कर्ज एक हजार करोड़ रुपयों का है जिसका पूर्ण भुगतान 15 वर्ष बाद होगा। जबकि, दूसरा कर्ज 2 हजार करोड़ रुपये का है जिसका पूर्ण भुगतान 12 साल बाद किया जायेगा। दोनों ही कर्ज पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा।
इससे पहले वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार बाजार से 13 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज ले चुकी है तथा नया कर्ज मिलाकर यह राशि 18 हजार करोड़ रुपये हो गई है। राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है।