भोपाल। इस साल वर्ष 2025 में राज्य के जल संसाधन विभाग की दस योजनायें पूर्ण हो जायेंगी। इसकी जानकारी मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में दी गई है। बैठक में बताया गया कि जल संसाधन विभाग में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 36 वृह्द एवं 2 मध्यम सिंचाई योजनायें हैं जिनमें से 8 वृह्द एवं 2 मध्यम सिंचाई योजनायें इसी साल पूर्ण हो जायेंगी।
इन योजनाओं में मोहनपुरा बांयी तट पहर प्रणाली 30 जून 2025 तक, पेंच मईक्रो सिंचाई परियोजना 31 दिसम्बर 2025 तक, चन्देरी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना 30 दिसम्बर 2025 तक, नईगढ़ी वन तथा नईगढ़ी टु सूक्ष्म सिंचाई परियोजना 30 जून 2025 तक, रामनगर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना 31 दिसम्बर 2025 तक, पंचमनगर वृह्द सिंचाई परियोजना 30 जून 2025 तक, त्यौंथर फ्लो स्कीम दिसम्बर 2025 तक, घोघरी मध्यम सिंचाई परियोजना 31 जुलाई 2025 तक तथा मेढ़ा मध्यम सिंचाई परियोजना 23 अगस्त 2025 तक पूर्ण होंगी। शेष परियोजनायें वर्ष 2026, 2027, 2028 एवं 2029 में पूर्ण होंगी तथा इनमें छिन्दवाड़ा सिंचाई काम्प्लेक्स परियोजना 20 जुलाई 2026 और छतरपुर की काठन वृह्द सिंचाई परियोजना 4 अप्रैल 2027 में पूर्ण होगी।