प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, हिंदू धर्म और साधु-संतों का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी प्रवृत्ति रही है। भिंड में कांग्रेस के कार्यक्रम में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

गृह मंत्री कहा, 'जिनको दाऊद से है प्यार, वो नवाब पर करेंगे एतबार' प्रधानमंत्री मोदी की सरकार‌ में देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होता है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के समर्थक नवाब मालिक जैसे सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण एक महान कार्य है। माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प सभी प्रदेशवासियों के लिए अनुकरणीय है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, परिवारवादी पार्टियों की जगह भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां सतत संवाद और बैठकों का दौर चलता रहता है। आज की बैठक में भी संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा, कांग्रेस एक ऐसी अद्भुत पार्टी है जहां खराबी 'इंजन' में है लेकिन बदले 'डिब्बे' जा रहे हैं। कमलनाथ जी ने पूरी कांग्रेस को ही घर बैठा दिया है।

Covid19 की स्थिति पर बात करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 668 नए केस आए जबकि 1,124 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 5,170 हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 0.98% और रिकवरी रेट 97.50% है। प्रदेश में कल कोरोना के 68,417 टेस्ट किए गए।