भोपाल में TI ने खाया जहर, पत्नी ने स्टाफ की मदद से अस्पताल में कराया भर्ती, मचा हड़कंप


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

तबीयत बिगड़ने पर उनकी पत्नी उन्हें अस्पताल ले गई, जहाँ उनका इलाज जारी है..!!

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने रविवार रात ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ड्यूटी से घर लौटते ही उन्होंने ज़हर खा लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनकी पत्नी उन्हें अस्पताल ले गईं। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, टीआई रूपेश दुबे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कोलार इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। रविवार 20 जुलाई की रात उन्होंने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि टीआई और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से आपसी मतभेद और तनाव चल रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने अपनी पत्नी को ज़हर खाने की बात बताई। इसके बाद उनकी पत्नी मौके पर पहुँचीं और स्टाफ की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज और स्वास्थ्य पर लगातार नज़र रख रही है। ज़हर खाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि

घटना की खबर पुलिस महकमे में फैलते ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुँचे। देर रात तक अस्पताल परिसर के बाहर पुलिस वाहनों की कतारें लगी रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए हैं और लगातार अपडेट ले रहे हैं।