छिंदवाड़ा से एक बाघ के कुए में गिरने का वीडियो वायरल है। बाघ को कुएं से निकालने की कोशिश की जा रही है, बचाव टीमें भी मौके पर पहुंच गई है। पेंच टाइगर रिजर्व की टीम ट्रेंकुलाइज कर बाघ को कुएं से बाहर निकालेगी। 

मामला छिंदवाड़ा जिले के हरदुआ गांव का है। यहाँ एक बाघ घुस आया जो पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल के खेत में बने कुएं में गिर गया। बाघ के गाँव में घुसने की दहशत उसके कुएं में गिरने के साथ ही कौतूहल में बदल गई। 

देखते ही देखते कुएं के पास लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। कई लोग कुँए में गिरे बाघ का वीडियो बनाते देखे गए। 

इस तरह के खुले कुएं न केवल जानवरों के लिए बल्कि इंसानों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। इस तरह की घटनाएं आगे न हों इसके लिए भी उचित कदम उठाए जाने चाहिए।