पूर्वी पचमढ़ी की खाई में बाघ मृत पाया गया


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा अपने स्टॉफ के साथ रवाना हुई, घटना स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते दुर्गम होने की वजह वहां पहुंचने में 7 घंटे लग गए..!!

भोपाल: शनिवार को गश्त के दौरान पंचमढ़ी के पास एक गहरी खाई में एक बाघ मृत पाया गया। सूचना शुक्रवार की रात में मिली थी। अगले दिन शनिवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा अपने स्टॉफ के साथ रवाना हुई। घटना स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते दुर्गम होने की वजह वहां पहुंचने में 7 घंटे लग गए। वन एवं वन्यजीव के अतिरिक्त प्रधान मुख्य संरक्षक एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि बाघ के शव को शाम को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

खाई बहुत गहरी होने के कारण वन दल को शव निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जो दो दिन पुराना था। संभवतः बाघ गहरी खाई में गिर गया होगा और उसकी मृत्यु हो गई होगी। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मृत्यु का सही कारण पता चलेगा।