राजधानी भोपाल स्कूल जाने वाले छात्रों और पेरेंट्स के लिए एक बड़ी ही राहत की ख़बर आई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी स्कूलों से लगने के समय में परिवर्तन की घोषणा की है।
भोपाल कलेक्टर लवानिया ने आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों के लगने के समय में संशोधन के आदेश जारी किए हैं। भोपाल के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूल, आंगनवाड़ी सुबह 9:30 बजे से ही शुरु होंगे।
कलेक्टर लवानिया ने बताया कि सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल सुबह 9:30 बजे से और जिन स्कूलों में 2 शिफ्ट में कक्षाएं लगती हैं, वे स्कूल सुबह 9:00 बजे से शुरू होंगे यह आदेश सभी स्कूलों पर आज से ही लागू होगा।